प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कर्नाटक के बेलगांव में कार्यक्रम पहुंचे, जहाँ उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी कर्नाटक लिंगायत शिक्षा संस्थान के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम में सम्मिलत होने पहुंचे थे।

नोटबंदी पर पीएम मोदी ने की चर्चा:

  • कर्नाटक के बेलगांव में एक शताब्दी कार्यक्रम में पहुंचे पीएम मोदी ने नोटबंदी पर चर्चा की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, सरकार ईमानदार लोगों को परेशान नहीं करेगी।
  • जिसके बाद प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

मैंने आपसे सवाल पूछा था?:

  • अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आगे कहा कि, कांग्रेस के लोग कह रहे हैं कि, आपने नोटबंदी क्यों की?
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, आपने जब चव्वनी बंद की थी, मैंने पूछा था क्या?
  • उन्होंने आगे कहा कि, मैंने देश से कुछ भी नहीं छुपाया है।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए कहा कि, पहले ही दिन कहा था कि, इसके लिए कम से कम 50 दिन चाहिए।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, मैंने देश को विश्वास में लेकर ये काम किया है।

अमीरों को नींद की गोलियां देने वाला कोई नहीं था:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि, 8 नवम्बर को देश का गरीब चैन से सो रहा था।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, अमीर नींद की गोलियां खरीदने बाजार गया, लेकिन कोई देने वाला नहीं था।
  • उन्होंने आगे कहा कि, बेईमान लोग सुन लें की 30 दिसम्बर के बाद मोदी अटकने वाला नहीं है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें