[nextpage title=”ABVP” ]
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की व्यवस्था बदहाल है। छात्रों में निराशा का भाव है। अभी तक शिक्षा का जो स्तर इस पर किसी दल ने काम नहीं किया, इसलिए राजनीतिक दलों को अपनी स्थित स्पष्ट करनी होगी। धर्मपाल शुक्रवार को राजधानी स्थित प्रेस क्लब में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थें। उन्होंने बताया कि छात्र हुंकार रैली किसी राजनीतिक दल समर्थन में नहीं है। परिषद हमेंशा छात्र हितों के मुद्दों की लड़ाई लड़ता रहा है। इस रैली के माध्यम से हम बड़े आन्दोलन की शुरूआत कर रहे हैं। इस रैली के माध्यम से छात्र अपनी समस्याओं के बारे बातायेगें।

अगले पेज पर देखिये वीडियो और पढ़िए पूरी खबर:

[/nextpage]

[nextpage title=”ABVP” ]
सांध्यकालीन कक्षायें भी हों शुरू

https://www.youtube.com/watch?v=no_Nxk5SH3g&feature=youtu.be

  • उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराये जाने चाहिए।
  • स्नातक में 50 प्रतिशत परास्नातक में 20 प्रतिशत सीटों की वृद्धि हो तथा सांध्यकालीन कक्षायें प्रारम्भ की जानी चाहिए।
  • शिक्षा सस्ती सरल एवं गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए।
  • शिक्षा को रोजगार परक बनाया जाना चाहिए।
  • शिक्षण संस्थाओं में 180 दिन पढ़ाई कराई जाये। शैक्षिक सत्र नियमित हों।
  • रिक्त पदों पर शिक्षकों की तत्काल तैनाती हो।
  • इंटरमीडिएट स्तर तक छात्र-छात्राओं की शिक्षा निःशुल्क हो।
  • एससी, एसटी और ओबीसी की छात्रवृत्ति बढ़ाई जाये।
  • परिषद के प्रदेश प्रमुख ने बताया कि संगठन ने शिक्षा व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए विधानसभा घेराव, प्राचार्यों के माध्यम से मांग पत्र भेजने, छात्र-छात्राओं द्वारा मुख्यमंत्री को हजारों की संख्या में पत्र लिखने बाद भी हालत में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
  • प्रदेश की चरमराती, महंगी, असुलभ और गुणवत्ता विहिन शिक्षा को पटरी पर लाने के लिए सरकार की तरफ से कोई गम्भीर पहल होती नहीं दिखाई देती।

अच्छी शिक्षा व्यवस्था के लिए हमेशा से संघर्ष

  • उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद अच्छी शिक्षा व्यवस्था के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है।
  • प्रदेश की वर्तमान सरकार को कई बार आन्दोलनों और ज्ञापनों के जरिये शिक्षा और शिक्षण संस्थाओं की स्थित ठीक करने की चेतावनी भी दी गयी, लेकिन आज तक सरकार की तरफ से उस पर कुछ  नहीं हुआ।
  • रैली के संयोजक सुनील वार्ष्णेय ने बताया हुंकार रैली राजधानी के काॅल्विन तालुकेदार काॅलेज में प्रस्तावित है।
  • इसमें प्रदेश भर के एक लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने की योजना है। परिषद इस तरह का बड़ा आयोजन करीब 22 साल बाद आयोजित कर रहा है।

23 नवम्बर को रैली में लाखों छात्रों के आने की संभावना

  • उन्होंने बताया कि 23 नवम्बर को होने वाली रैली में प्रदेश भर से एक लाख छात्रों के आने की सम्भावना है।
  • इसके लिए लोगों से सम्पर्क किया जा रहा है। पदयात्राएं निकाली जा रही हैं।
  • बाइक रैली के माध्यम से छात्रों के आने का आह्वान किया जा रहा है।
  • रैली के लिए प्रचार के सशक्त माध्यम अपनाये जा रहे हैं।
  • कालेज परिसरों में लगातार पम्पलेट के जारिये प्रचार किया जा रहा है।
  • नुक्कड़ सभाएं और महाविद्यालयों में जाकर प्रचार किया जा रहा है।
  • इसीके तहत लखनऊ में एक प्रचार रथ भी गली-गली घूमकर अपना प्रचार कर रहा है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें