भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को लखनऊ के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी में ‘यूपी के मन की बात’ कार्यक्रम के तहत युवाओं से बात की। इसके साथ ही अमित शाह ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

युवाओं को जोड़ने के लिए कार्यक्रम:

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को लखनऊ के दौरे पर थे।
  • जहाँ उन्होंने बीबीडी यूनिवर्सिटी में यूपी के मन की बात कार्यक्रम में शिरकत की।
  • कार्यक्रम युवाओं को जोड़ने के तहत आयोजित किया गया था।
  • अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि, हमारे लोकतंत्र की जड़ें मजबूत हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, ज्यादातर पार्टियाँ परिवार की पार्टियाँ हैं।
  • अमित शाह ने आगे कहा कि, देश कैसा हो ये आपको तय करना है।

लोकतंत्र जातिवाद से ग्रस्त है:

  • कार्यक्रम के संबोधन में अमित शाह ने ये भी कहा कि, पूरा लोकतंत्र जातिवाद से ग्रस्त है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा में जातिवाद या परिवारवाद नहीं है।
  • अमित शाह ने आगे कहा कि, देश को जातिवाद और परिवारवाद से ऊपर उठाना है।
  • अन्य दलों पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि, पार्टियों ने परफोर्मेंस का सिद्धांत खत्म किया।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, जो परफॉर्म करेगा जनता उसी का साथ देगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें