उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार 21 नवम्बर को अपने बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपना संबोधन भी किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वहां पर आये एक दिव्यांग की भी फरियाद सुनी। जो बड़ी उम्मीदों के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आया था कि मुख्यमंत्री उसकी फरियाद सुनेगें। मुख्यमंत्री ने उसे निराश नहीं किया। मुख्यमंत्री ने उसकी फरियाद सुनी और अपने सुरक्षाकर्मियों से कहकर उसकी सारी जानकारी नोट करवाई।

1 दिसम्बर को मेट्रो का करेंगे उद्घाटन:

  • अपने संबोधन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, 1 दिसम्बर को लखनऊ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे।
  • गौरतलब है कि, मेट्रो के पहले चरण का काम पूरा किया जा चुका है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, शहरों और गांवो के विकास में समाजवादी पार्टी ने संतुलन बनाया है।

विकास में किसी से मुकाबला नहीं:

  • सीएम अखिलेश ने आगे समाजवादी पार्टी के विकास कार्यों को बताया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, विकास के मामले में समाजवादियों का किसी से कोई मुकाबला नहीं है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, विपक्षी चुनाव के समय नए-नए मुद्दे लायेंगे।
  • सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, विपक्षियों ने उत्तर प्रदेश में कोई काम नहीं किया है।

कानपुर रेल हादसे पर जताया शोक:

  • संबोधन में आगे सीएम अखिलेश ने रविवार को कानपुर में हुए रेल हादसे पर दुःख जताया।
  • उन्होंने कहा कि, रेल हादसे में कई लोगों की जान जाने से दुखी हूँ।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें