लोकगीत गायक पद्मश्री अनवर खान ने रिझाए ठा. राधारमण

मथुरा-

प्रख्यात लोकगीत गायक पद्मश्री अनवर खान द्वारा ठाकुर राधारमण मंदिर में अपनी गायन प्रस्तुति देकर ठाकुर जी को रिझाया गया।

अब तक 55 देशों में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके पद्मश्री अनवर खान रविवार की देर शाम ठाकुर राधारमण मंदिर में प्रस्तुति देकर स्वयं को धन्य महसूस करने लगे। वहीं जैसलमेर के अनवर खान ने जब अपनी टीम के साथ एक के बाद एक प्रसिद्ध लोकगीतों की प्रस्तुति दी तो संपूर्ण मंदिर परिसर स्वर लहरियों से गुंजायमान हो उठा। इसके साथ ही श्रोतागण भावविभोर हो गए। लोकगीतों की धुन पर श्रोता थिरकते हुए दिखाई दिए।

Report :- Jay

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें