उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। सभी राजनैतिक दलों में चुनाव में जीतने के लिए सभाओं, रैलियों और गठबंधन करने का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रो में परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है जिसमें शामिल होने के लिए केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर यूपी के गौतमबुद्ध नगर पहुंचे हुए है।

जनता चाहती है परिवर्तन :

  • 2017 के विधानसभा चुनावो के लिए भाजपा द्वारा निकली गयी परिवर्तन यात्रा इस समय गौतमबुद्ध नगर में पहुँची हुई है।
  • इस पूरी यात्रा के दौरान जनता और कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम नजर आ रहा है।
  • परिवर्तन यात्रा में पहुंचे केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब परिवर्तन चाहती है।
  • साथ ही उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी की भी जमकर तारीफ की।
  • उन्होंने कहा कि काफी समय से देश में आतंकी हमला हो रहे थे और हमारी सरकार कुछ भी नहीं कर रही थी।
  • इन हमलो के कारण देश भर में काफी रोष और गुस्सा था।
  • मगर पीएम मोदी के आने के बाद से सभी देशवासियों की शिकायतें दूर हो गयी है।

यह भी पढ़े : वीडियोः लखनऊ के 1090 चौराहे पर पराग बूथ के पास लगी भीषण आग!

  • हमारे पीएम मोदी के नेतृत्व में ही सेना ने पाक में घुसकर आतंकवादियों को मार गिराया।
  • फिर इसी महीने पीएम मोदी द्वारा दुबारा सर्जिकल स्ट्राइक काले धन पर की गयी।
  • हालांकि नोटबंदी के फैसले से किसानो की समस्या को लेकर मैंने पीएम मोड से बात की थी।
  • इस बात को गंभीरता से लेते हुए पीएम ने किसानो को पुराने नोट से बीज खरीदने को अनुमति दी है।
  • भाजपा की इस परिवर्तन यात्रा का समापन लखनऊ में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर होगा।

यह भी पढ़े : गवर्नर राम नाईक ने पूर्व राज्यपाल के निधन पर जताया शोक!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें