भदोही- बैंक मित्र से लूटकांड की घटना में शामिल लुटेरा चढ़ा पुलिस के हत्थे

भदोही की सुरियांवा पुलिस ने प्रयागराज के चनेथू निवासी 25 हजार के वांछित इनामिया शातिर लुटेरे राशू पाण्डेय को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। उसकी निशानदेही पर पिस्टल, कारतूस व 10 हजार कैश भी पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तार लुटेरा मुंबई से तड़ीपार अपराधी था, तथा भदोही, जौनपुर सहित अन्य जिलों में उसपर लूट, चोरी, छेड़खानी व गैंगेस्टर आदि गम्भीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत है। बीते जुलाई माह में भदोही के सुरियांवा थाना क्षेत्र के रोही में लबे रोड दो अज्ञात बाइक सवारों ने बैंकमित्र आशुतोष दुबे को गोली से घायल कर डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग लूटने की घटना को अंजाम दिए थे। दबोचा गया शातिर लुटेरा उसी मामले में वांछित चल रहा था। जबकि घटना में शामिल एक अन्य लुटेरा चोरी के माल व तमंचे सहित पूर्व ही पकड़ा जा चुका है।


यह हुई बरामदगी-

1-लूट का 10000/- हजार रूपया नगद
2- एक अदद  देशी पिस्टल नाजायज .32 बोर व 1 अदद जिंदा कारतूस 32 बोर
गिरफ्तारी का स्थान- ग्राम चनेथू थाना सरायममरेज जिला प्रयागराज, दिनांक-17.12.2022     समय-19.10 बजे
राशू उर्फ राशूतोष पाण्डेय का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0-244/04 धारा 454/457/380 भादवि  कुरार  मुम्बई महाराष्ट्र
2.मु0अ0सं0-256/04 धारा 452/397/506(II)/34/342/427 भादवि  कुरार मुम्बई महाराष्ट्र
3.मु0अ0सं0-328/04 457/380/34 भादवि समता नगर  मुम्बई महाराष्ट्र
4.मु0अ0सं0-65/05 452/302/341/397/34 भादवि  समता नगर   मुम्बई महाराष्ट्र
5 .मु0अ0सं0-181/11 323/504/354/34 भादवि  चारकोप  मुम्बई महाराष्ट्र
6.मु0अ0सं0- 156/13 323/506(II) /504/427/34 भादवि  समता नगर   मुम्बई महाराष्ट्र
7.मु0अ0सं0-30/14 332/353/34 भादवि R/W 3/25 आर्म्स एक्ट R/W 37(1)(a)B.P Act  समता नगर  मुम्बई महाराष्ट्र
8. मु0अ0सं0-123/14 324/307 भादवि R/W 3/25 आर्म्स एक्ट  समता नगर  मुम्बई महाराष्ट्र
9. मु0अ0सं0-330/17 392/385/506(II) / 34 भादवि R/W 37(1)135 महाराष्ट्र एक्ट  समता नगर  मुम्बई महाराष्ट्र
10.मु0अ0सं0-933/17 147/148/149/302/307/506 भादवि मड़ियाहूँ जौनपुर उत्तर प्रदेश
11.मु0अ0सं0-935/17 307 भादवि  मड़ियाहूँ जौनपुर उत्तर प्रदेश
12.मु0अ0सं0-940/17 3/25 आर्म्स एक्ट  मड़ियाहूँ जौनपुर उत्तर प्रदेश
13.मु0अ0सं0- 1091/17 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट मड़ियाहूँ  जौनपुर उत्तर प्रदेश  14. मु0अ0सं0-09/21 399/402 भादवि मीरगंज जौनपुर उत्तर प्रदेश

Report:- Girish Pandey

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें