उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हर साल की तरह इस साल भी लखनऊ महोत्सव-2016 शुक्रवार 25 नवंबर से शुरू हो गया। महोत्सव में युवाओं और महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। महोत्सव में शनिवार को मासूम बच्चों ने खूब मस्ती की तो युवतियों ने जमकर खरीददारी की। बच्चों ने ऊंचे झूलों का लुफ्त उठाया तो युवतियों ने मेंहदी और चूड़ियां खरीदीं। महोत्सव में महिलाएं और बच्चे मस्ती करते दिखे। शाम ढ़लते ही महोत्सव में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों की प्रस्तुति से पूरा समां ही बदल जाता है। सतरंगी धुनों और बुलंद आवाजों पर लोग झूमने को मजबूर हो जाते हैं।

[ultimate_gallery id=”31642″]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें