उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सभी पार्टियों ने अपनी पूरी तैयारी करनी शुरू कर दी है। सभी पार्टियां उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की सरकार बनाने के लिए सभाओं, रैलियाँकर रही है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी यूपी विधानसभा चुनावों के लिए परिवर्तन यात्रा का आगाज कर दिया गया है।

यूपी सरकार है भ्रष्टाचार में लिप्त :

  • बीते दिन विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा की परिवर्तन यात्रा प्रतापगढ़ में पहुँची थी।
  • यहाँ पहुँची केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला।
  • उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में क़ानून-व्यवस्था की दयनीय हालत की जिम्मेदार सिर्फ समाजवादी सरकार है।
  • अवैध खनन में बर्खास्त किये जाने के बाद गायत्री प्रजापति को दुबारा मंत्री बनाना सपा की पोल खोल रहा है।

यह भी पढ़े : LIVE: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुशीनगर के लिए गोरखपुर से रवाना!

  • भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद अखिलेश यादव ने गायत्री को फिर से मंत्री बनाकर सपा के भ्रष्टाचारी होने का सबूत दे दिया है।
  • उत्तर प्रदेश को यदि कोई भ्रष्टाचार और गुंडाराज से मुक्ति दिला सकता है, तो सिर्फ भारतीय जनता पार्टी है।
  • साथ ही उत्तर प्रदेश को भाजपा सरकार एक नयी ऊंचाइयों पर ले कर जाएगी।

यह भी पढ़े : बिना ट्रैफिक डायवर्जन के निकलेगा सीएम अखिलेश का काफिला!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें