प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार, 27 नवम्बर को कुशीनगर के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सत्ता परिवर्तन यात्रा का संबोधन किया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत भोजपुरी भाषा में की।

भोजपुरी से शुरुआत:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भोजपुरी भाषा में कहा कि, आप लोग अपना खेती-बाड़ी का काम छोड़कर यहाँ आये हैं।
  • जिसके बाद उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
  • पीएम मोदी ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, ये वो क्षेत्र हैं जहाँ से दुनिया को शान्ति का सन्देश दिया गया था।
  • उन्होंने कहा कि, ये भगवान बुद्ध और भगवान महावीर की धरती है।
  • जिसके बाद उन्होंने योगी आदित्यनाथ का भी जिक्र किया।
  • उन्होंने कहा कि, योगी आदित्यनाथ ने भी इसी जगह से अपना तप शुरू किया।

आपका भरोसा मैं टूटने नहीं दूंगा:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि, पहले कभी रैलियों में इतनी बड़ी संख्या में लोग नही आते थे।
  • पीएम ने आगे कहा कि, महिलाएं तो कभी भी रैली में भाग नही लेती हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, आपने मुझपर जो भरोसा किया है, उसे मैं कभी टूटने नहीं दूंगा।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, उत्तर प्रदेश के लोगों ने मुझे इतना बड़ा सेवा का मौका दिया है।

ये भी पढ़ें: आपके पैसे आपके हैं और आप बिना नोट भी खर्च कर सकते हैं- पीएम मोदी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें