प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार, 27 नवम्बर को कुशीनगर के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सत्ता परिवर्तन यात्रा का संबोधन किया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत भोजपुरी भाषा में की।

गांवो को सशक्त बनाया जाना चाहिए:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि, भारत कृषि प्रधान देश है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, अगर भारत में गांव, गरीब, किसान के जीवन में बदलाव लाया गया होता तो इतनी मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता।
  • पीएम मोदी ने कहा कि, देश के किसानों की जिंदगी में परिवर्तन लाया गया होता तो परिस्थिति आज अच्छी होती।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मजबूत किसान मुश्किल के समय में भारत को मजबूती दे सकते हैं।

हमारी सरकार गरीबों को समर्पित सरकार है:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, हमारी सरकार गरीबों को समर्पित सरकार है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, उनकी सरकार किसानों की सरकार है।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, उनकी सरकार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों की सरकार है।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, जब उनकी सरकार ने चार्ज लिया था तब देश के किसान पर 12 हजार करोड़ का कर्ज था।
  • जिसके बाद हमारी सरकार ने काम करके उस कर्ज को खत्म किया है।

गन्ना किसान को मरने नहीं दिया:

  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, गन्ना समर्थन मूल्य को सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में पहुँचाया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, बिचौलियों का खेल खत्म किया।
  • पीएम मोदी ने कहा कि, गन्ना किसानों को मरने नहीं दिया, ये हमने कर के दिखाया है।

ये भी पढ़ें: मुझे नहीं लगता है कि, समाजवादी सरकार कुछ कर पायेगी- पीएम मोदी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें