9 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जनपद न्यायाधीश ने की जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक

हरदोई।

9 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जनपद न्यायाधीश ने की जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक,राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण कराए जाने हेतु जनपद के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक,जनपद न्यायाधीश द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किये जाने पर बल दिया गया तथा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी/नोडल अधिकारी को विभिन्न न्यायालयों द्वारा लोक अदालत के सम्बंध में जारी नोटिसों/सम्मनों का तामीला अधिक से अधिक संख्या में कराए जाने के संबंध में भी दिशा -निर्देश दिए गए। जिससे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।

Report:- Manoj

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें