प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अमृतसर में ‘हार्ट ऑफ़ एशिया’ के तहत कार्यक्रम का संबोधन किया। पीएम मोदी से पहले अफगानिस्तान के राष्ट्रपति डॉ० अशरफ घनी ने कार्यक्रम में अपना संबोधन किया था, जिसमें उन्होंने भारत-अफगानिस्तान के बीच बढ़ते मधुर रिश्तों की चर्चा की थी।

भारत अफगानिस्तान के लोगों की मदद के लिए सदैव तैयार:

  • अपने संबोधन में पीएम मोदी ने अफगानिस्तान के लोगों के नाम सन्देश दिया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि,
  • “हमारा ध्यान अफगानिस्तान में निर्माण, सुदृढ़ता और बाह्य खतरों से वहां के लोगों की सुरक्षा पर केन्द्रित है”।
  • उन्होंने आगे सम्मेलन के संबोधन में कहा कि, हमारा यहाँ एकत्रित होना बताता है कि, हम अफगानिस्तान में स्थायी शान्ति के शांति के पक्षधर हैं।

आतंकवाद के खात्मे के लिए दिखाएँ दृढ़ता:

  • हार्ट ऑफ़ एशिया सम्मेलन के संबोधन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर बात की।
  • पीएम मोदी ने सम्मेलन में मौजूद देशों के प्रतिनिधियों को संबोधित किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, हमें आतंकवाद को हराने के लिए दृढ़ संकल्प दिखाना होगा।
  • उन्होंने आगे कहा कि, हमें उन आतंकवादी संगठनों के खिलाफ अपना दृढ़ संकल्प दिखाना है,
  • “जो खून और भय का कारोबार करते हैं”।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, आतंकवाद पर चुप्पी साधने से अफगानिस्तान और भारत में हमला करने वालों के हौंसले बुलंद होंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें