उत्तर प्रदेश के मीरजापुर के शनिवार को एक पिता ने अपनी 9 साल की बेटी को जहर खिला दिया। बच्ची की जिला अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजेश अपनी पत्नी का सौदा करना चाहता था लेकिन उसके पांच बच्चे उसके रास्ते का रोड़ा बने हुए थे, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया। बेटी की मौत के बाद से आरोपी पिता फरार है।

  • मीरजापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के गुलालपुर में पत्नी सावित्री से झगड़ा होने के बाद राजेश ने अपनी बेटी गूंजा को जहर खिला दिया।
  • गूंजा की हालत बिगड़ने पर उसे पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • वहाँ से उसे जिला अस्पताल भेजा गया।
  • जिला अस्पताल में ही गूंजा ने अपनी आखिरी साँसे लीं।
  • सावित्री ने आरोप लगाया कि उसका पति राजेश उसे मुंबई में बेचना चाहता था।
  • बच्चों के रास्ते में दीवार बनने पर उसने गूंजा को जहर खिला दिया।
  • राजेश पिछले कई महीनों से उससे मुंबई चलने के लिए कह रहा था।
  • सावित्री को राजेश पर शक था कि वह उसे मुंबई में बेचना चाहता है, इसीलिए उसने मुंबई जाने से इनकार कर दिया।
  • इस बात पर कई बार दोनों में झगड़ा भी हुआ था।
  • घटना के बाद से ही आरोपी राजेश फरार हो गया।
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस राजेश के खिलाफ दबिश करने में जुटी हुई है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें