उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी ने मंगलवार 6 दिसम्बर को राजधानी लखनऊ में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के 61वें परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें बसपा सुप्रीमो मायावती ने कार्यक्रम का संबोधन किया।

भाजपा की नीति और नीयत विरोधी:

  • बसपा सुप्रीमो ने संबोधन में आगे भाजपा पर हमला किया।
  • जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी नीतियों पर हमला बोला।
  • उन्होंने कहा कि, भाजपा की सोच और कार्यशैली पर सवाल उठने चाहिये।
  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, भाजपा के लोगों की नीयत और नीतियां हमेशा से दलित विरोधी हैं।
  • इस दौरान उन्होंने एक बार फिर से मंडल कमीशन रिपोर्ट का जिक्र किया।

भाजपा ने किया था विरोध:

  • उन्होंने आगे कहा कि, मंडल कमीशन के लागू न होने के पीछे भाजपा का हाथ है।
  • आगे इसी में सुप्रीमो ने जोड़ा कि, वीपी सिंह की सरकार को बसपा ने 3 शर्तों पर समर्थन दिया था।
  • “बाबा साहब को भारत रत्न, मंडल कमीशन रिपोर्ट लागू करने का वादा किया था।
  • उन्होंने आगे कहा कि, वीपी सिंह की सरकार ने शर्तें मानी तो भाजपा ने अपना समर्थन वापस ले लिया था।
  • इसी में आगे मायावती ने कहा कि, जिसके बाद उनकी सरकार गिर गयी थी।
  • जिसके बाद मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जाति को लेकर हमला किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें