मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार 8 दिसम्बर को लखनऊ में ‘इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ़ सप्लाई, (ePOS) मशीन’ योजना का शुभारम्भ किया।

डिंपल यादव भी रहीं मौजूद:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश ने गुरुवार को लोक भवन में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए ePOS सिस्टम का शुभारम्भ किया।
  • इस दौरान कार्यक्रम में टाटा समूह के रतन जहाँगीर टाटा भी मौजूद रहे।
  • इसके अलावा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की पत्नी डिंपल यादव और मुख्य सचिव राहुल भटनागर भी मौजूद रहे।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

मुख्यमंत्री अखिलेश के संबोधन के अंश:

  • इस प्रणाली से राशन वितरण में गड़बड़ी को खत्म करने में मदद मिलेगी।
  • ePOS से वितरण प्रणाली की कमियों को दूर करने में मदद मिलेगी।
  • रतन टाटा जी का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूँ।
  • लोगों की तकलीफ जानकर रतन टाटा ने यह फैसला लिया है।
  • लोग चाहते हैं अच्छी सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली आये।
  • आने वाली पीढ़ी स्वस्थ्य हो यही हमारी कोशिश हो।
  • माताओं और बहनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरुरी है।
  • समाजवादी लोग शहरों में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली पहुंचा रहे हैं।

[ultimate_gallery id=”34666″]

लोक भवन पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश गुरुवार को ePOS मशीन का शुभारम्भ करेंगे।
  • जिसके तहत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कार्यक्रम स्थल पर पहुँच चुके हैं।
  • कार्यक्रम का आयोजना मुख्यमंत्री ऑफिस लोक भवन में किया गया है।

 

वीडियो:

https://www.youtube.com/watch?v=5S50cM2jb1c&feature=youtu.be

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें