अंडमान एंव निकोबार के हैवलॉक और नील द्वीप पर बारिश और तूफान के बीच फंसे 1400 पर्यटकों के बचाव अभियान में मौसम बाधक बन रहा है। फिलहाल भारतीय नौसेना का बचाव दल मौसम ठीक होने तक का इंतजार कर रहा है। इस बीच गृहमंत्री ने बताया कि सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। गृहमंत्री लगातर ट्वीटर के जरिये इस संबंध में ताजा हालात भी शेयर कर रहे हैं।

गृहमंत्री हलात पर पल-पल रख रहे नज़र :

  • गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. जगगीश मुखी से बात कर हालात का जायजा लिया।
  • उन्होंने ट्वीट किया कि द्वीप पर फंसे सभी पर्यटक सुरक्षित है।
  • जिन्हें सुरक्षित निकालने की सभी तैयारियां कर ली गई है।
  • तूफान के शांत होते ही बचाव कार्य दूबारा शुरू किया जाएगा।
  • बचाव दल पोर्ट ब्लेयर में पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए तैयार है।
  • मैं द्वीप पर फंसे पर्यटकों परिवार वालों से अपील करता हूं कि वह चिंचित न हो।
  • द्वीप पर फंसे सभी लोग सुरक्षित हैं।
  • द्वीप पर 1400 पर्यटक फंसे हैं। इसमें 800 से ज्यादा पश्चिम बंगाल के बताए जा रहे हैं।

नौसेना के चार पोत बचाव के लिए तैनात :

  • जानकारी के अनुसार फंसे हुए पर्यटकों को निकालने के लिए भारतीय नौसेना के चार पोत तैनात है।
  • इसमें नौसेना के बित्रा, बंगारम, कुंभीर और एलसीयू 38 पोर्ट ब्लेयर पहुंच चुके हैं।
  • लेकिन हैवलॉक और नील द्वीप यहां से 40 किलोमीटर दूर है, जहां पर्यटक फंसे हुए हैं।
  • फिलहाल तूफान के शांत होने का इंतजार किया जा रहा है।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें