उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ में ‘इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ़ सप्लाई, ePOS मशीन’ योजना का शुभारम्भ किया। इस दौरान कार्यक्रम में टाटा समूह के रतन टाटा भी मौजूद रहे।

टाटा समूह ने लोगों की तकलीफ देख लिया फैसला:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, प्रदेश सरकार को टाटा जी से जुड़ने का मौका मिला।
  • उन्होंने आगे कहा कि, लोगों की तकलीफ जानकर रतन टाटा ने यह फैसला लिया है।
  • सीएम ने कहा कि, लोग चाहते हैं अच्छी सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली आये।

गरीबों तक पहुंचाएंगे लाभ:

  • सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, योजना का लाभ गरीबों तक पहुँचाने का पूरा प्रयास करेंगे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, इससे स्वास्थ्य बेहतर होगा तभी देश आगे बढ़ेगा।
  • सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, आने वाली पीढ़ी स्वस्थ्य हो यही हमारी कोशिश हो।
  • मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, माताओं और बहनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरुरी है।
  • सीएम अखिलेश ने आगे बिजली के काम का भी जिक्र किया।
  • उन्होंने कहा कि, समाजवादी लोग शहरों में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली पहुंचा रहे हैं।
  • स्वास्थ्य सेवाओं पर सीएम ने कहा कि, गांव-गांव एम्बुलेंस सुविधा पहुंचा रही है।
  • वहीँ डायल 100 के लिए सीएम ने कहा कि, इस योजना से पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त किया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें