उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ में ‘इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ़ सप्लाई, ePOS मशीन’ योजना का शुभारम्भ किया, इसके अलावा मुख्यमंत्री अखिलेश ने समाजवादी नमक योजना के तहत नमक्ल भी वितरित किया। इस दौरान कार्यक्रम में टाटा समूह के रतन टाटा भी मौजूद रहे।

माताओं-बहनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरुरी:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत ePOS मशीन का शुभारम्भ किया।
  • इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में समाजवादी नमक योजना के तहत नमक का भी वितरण किया।
  • इस दौरान उन्होंने कहा कि, माताओं और बहनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरुरी है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, योजना का लाभ गरीबों तक पहुँचाने का पूरा प्रयास करेंगे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, इससे स्वास्थ्य बेहतर होगा तभी देश आगे बढ़ेगा।
  • सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, आने वाली पीढ़ी स्वस्थ्य हो यही हमारी कोशिश हो।
  • मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, माताओं और बहनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरुरी है।

टेक्नोलॉजी से जुड़कर गरीबों को लाभ:

  • सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम के संबोधन में आगे कहा कि, समाजवादी लोग टेक्नोलॉजी से जुड़कर गरीबों को लाभ दे रहे हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, टेक्नोलॉजी का प्रयोग समाजवादी पेंशन योजना में भी किया जा रहा है।
  • सीएम ने आगे कहा कि, स्मार्टफोन योजना से जनता से जुड़ेंगे।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, सपा सरकार ने हर क्षेत्र में काम किया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें