भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल, बुधवार को अपने स्थापना दिवस को समर्पण दिवस के रूप में मना रही है। बीजेपी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि, सभी 90 संगठनात्मक इकाइयों के 1460 मण्डलों में समारोह आयोजित किए जाएंगे। मंडल स्तर पर होने वाले इन कार्यक्रमों में प्रदेश और क्षेत्रीय संगठन के नेता मौजूद रहेंगे।

मंडल कार्यक्रमों का जिम्मा बांटा गया:

भारतीय जनता पार्टी का आज स्थापना दिवस है, जिसे वे समर्पण दिवस के रूप में मना रहे हैं, इसके तहत प्रदेश कार्यालय के प्रमुख व्यक्तियों को मंडल समारोह वितरित कर उसका जिम्मा सौंपा गया है। कार्यक्रम के मुख्य बिंदु-

  • पार्टी प्रवक्ता ने जानकारी दी कि, सभी 90 संगठनात्मक इकाइयों के 1460 मंडलों में आयोजित होंगे समारोह।
  • मंडल स्तर पर आयोजित होंगे कार्यक्रम।
  • मंडलवार कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सम्बंधित व्यक्तियों को दी गयी।
  • जिसके तहत प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी को मेरठ, महामंत्री(संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह और स्वतंत्र देव सिंह को लखनऊ कार्यक्रम का जिम्मा मिला है।
  • रमापति शास्त्री को गोंडा, अनुपमा जायसवाल को बहराइच, धर्मपाल सिंह को बरेली में कार्यक्रम की बागडोर संभालने का जिम्मा मिला है।

शिवप्रताप शुक्ला और अशोक कटारिया भी लखनऊ में रहेंगे, जबकि‍ हरद्वार दुबे आगरा, सरिता भदौरिया इटावा और प्रकाश शर्मा कानपुर के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकान्त वाजपेयी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को ट्वीट कर बधाई दी, उन्होंने कहा कि, “बीजेपी एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहाँ एक चायवाला देश का प्रधानमंत्री बन सकता है”।

TWEET
TWEET
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें