उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने मंगलवार 13 दिसम्बर को लखनऊ में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी, बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की थी। यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक में करीब 80 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी।

गलत रास्ते पर नहीं जाना चाहिए:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कैबिनेट मीटिंग के बाद मीडिया से बातचीत की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, डायल 100 से आम जनता को लाभ मिल रहा है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, गलत रास्ते पर नहीं जाना चाहिए।
  • जिसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश ने बसपा सुप्रीमो पर हमला बोला।

कौन सा हाथी चल रहा है?:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश ने बसपा पर हमला करते हुए कहा कि, कौन सा हाथी चल रहा है, ये बताइए।
  • गौरतलब है कि, सीएम अखिलेश ने यह तंज बसपा सरकार द्वारा बनाये गए स्मारकों को लेकर किया था।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मायावती अगर एक स्मार्टफोन का बटन दबा दें तो जानें।
  • सीएम ने आगे कहा कि, बसपा ने वोटबैंक का ट्रान्सफर किया इसलिए लोकसभा में जीरो पर सिमट गयी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, बसपा लोगों को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती है।
  • साथ ही सीएम ने कहा कि, एक्सप्रेस-वे और मेट्रो बनाने से मायावती को किसने रोका था?

जो बुलाएगा उसके प्रचार में जायेंगे:

  • सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, हमें जो बुलाएगा उसके चुनाव प्रचार में शामिल होंगे।
  • सीएम ने आगे कहा कि, गांवो में 18 घंटे बिजली देने की व्यवस्था कर रहे हैं।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, जनता 5 साल तक इन्तजार नहीं करती है।
  • सीएम अखिलेश ने आगे नोटबंदी के सवाल पर कहा कि, जनता को तकलीफ देने वाली सरकारें ज्यादा दिन नहीं चलती हैं।

ये भी पढ़ें: टिकट वितरण पर अपनी राय राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेंगे- सीएम अखिलेश

ये भी पढ़ें: चुनाव का सबसे ज्यादा इन्तजार मुझे है- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें