नोटबंदी के फैसले के बाद सदन व विपक्ष के निशान पर खडी सरकार में वित्तमंत्री अरूण जेटली ने नोटबंदी के मुद्दे पर सफाई दी। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार जब सरकार में थी तो उसने भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया।

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं उठाए कदम :

  • जेटली ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार और घोटाले चरम पर थे।
  • उन्होंने उस समय कालेधन और भ्रष्टचार के खिलाफ कदम नहीं उठाएं।
  • मोदी सरकार के इस भ्रष्टाचार विरोधी से अब वह असहज हो रहे हैं।
  • जिसे लोग भी स्पष्ट रूप से समझ रहे हैं।

नए नोट की आपूर्ति पर पूरा जोर :

  • जेटली ने कहा, इस फैसले को सफल बनाने के लिए हम तेजी से काम कर रहे हैं।
  • अगले 3 हफ्ते में देश भर में काफी मात्रा में नकदी की आपूर्ति होगी।

डिजिटल ट्रांजेक्शन पर जोर :

  • जेटली ने कहा कि भविष्य में ज्यादातर ट्रांजेक्शन डिजिटल ट्रांजेक्शन ही होंगे।
  • एक बार ऐसा हो जाए, फिर लोग अपना कालाधन नहीं छिपा पाएंगे।
  • उन्होंने कहा, कुछ लोग परिस्थिति का दुरुपयोग कर रहे हैं।
  • हर एक को पकड़ा जाएगा और फिर कानून अपना काम करेगा।
  • उनका इशारा बैंक, सरकारी विभाग के कर्मचारियों और दलालों की तरफ था।

 

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें