केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार 14 दिसम्बर को दिल्ली में एसोचैम नेशनल कांफ्रेंस में शिरकत की थी। एसोचैम की यह प्रेस कांफ्रेंस रक्षा उत्पादन: स्वयं पर विश्वास और परे विषय पर आधारित थी। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की थी।

सुरक्षा के लिए खुद पर निर्भर कर रहे हैं:

  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को एसोचैम की नेशनल कांफ्रेंस में शिरकत की।
  • यह प्रेस कांफ्रेंस रक्षा के क्षेत्र में स्वयं की निर्भरता पर आधारित थी।
  • गृह मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस में बयान दिया कि,
  • “हमारी सरकार इस विषय पर काम कर रही है कि, रक्षा क्षेत्र में दूसरे देशों पर निर्भरता कम से कम हो”।

1 अप्रैल से GST लागू:

  • गृह मंत्री ने कार्यक्रम में आगे जानकारी दी, सरकार 1 अप्रैल से GST लागू करने का विचार कर रही है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, निःसंदेह कुछ परेशानियाँ हैं लेकिन, उन्हें सुलझा लिया जायेगा।
  • राजनाथ सिंह ने GST में ही आगे कहा कि, लागू होने के बाद टैक्स जमा होने के आंकड़ों में वृद्धि होगी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, GST से देश के सकल घरेलू उत्पाद में 1.5 से 2 फ़ीसदी की बढ़ोत्तरी होगी।
  • साथ ही उन्होंने टैक्स सिस्टम में पारदर्शिता आने की भी बात कही।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें