उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को हमीरपुर में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। जिसके बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने मुख्यमंत्री अखिलेश के बयानों और सपा प्रत्याशी अतीक अहमद की गुंडई को लेकर हमला बोला है।

maya

गुंडों बदमाशों को सपा जेल भेजे:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश ने गुरुवार को हमीरपुर में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया था।
  • वहीँ बसपा सुप्रीमो मायावती ने अखिलेश यादव के हमीरपुर दौरे पर दिए गए बयान पर पलटवार किया है।
  • जिसमें मायावती ने कहा कि, प्रदेश के गुंडे, बदमाशों और माफियाओं को सपा सरकार जेल भेजे।

सपा और भाजपा मिले हुए हैं:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अखिलेश की जनसभा के बाद सपा पर हमला बोला है।
  • जिसमें आगे उन्होंने कहा कि, सीएम अखिलेश ने भाजपा के सभी केस वापस करवाए थे।
  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, ये दर्शाता है कि, सपा-भाजपा मिले हुए हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, इलाहाबाद में प्रमुख सपा नेता की गुंडई की ख़बरें अख़बारों में छपी हैं, जो सरकार के मुंह पर एक तमाचा है।
  • मायावती ने आगे कहा कि, जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं है।
  • वहीँ मायावती ने मुस्लिम समाज के लोगों को भी सपा से सावधान रहने की अपील की है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें