इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के नए चीफ के रूप में राजीव जैन का चुने गए हैं। राजीव जैन का उत्तरप्रदेश राज्य से गहरा नाता है। आईबी चीफ बनने की खबर मिलते ही उनका पूरा परिवार बेहद खुश है। वहीं आगरा शहरवासी भी उनके आईबी चीफ बनते ही गर्व महसूस कर रहे है। राजीव जैन का बचपन आगरा के हरीपर्वत की पॉश नार्थ विजय नगर कॉलोनी में बीता है।

राजीव जैन से जुड़ी खास बातें :

  • आईबी के नव नियुक्त चीफ राजीव जैन का उत्तर प्रदेश से गहरा नाता है।
  • ताजनगरी आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में उनका बचपन बिता है।
  • यहां उन्होंने सेंट पीटर्स कॉलेज से इंटर तक की पढ़ाई पूरी की।
  • इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से इतिहास में ग्रेजुएशन किया।
  • वहीं से दिल्ली में ही उन्होंने पीएचडी भी की।
  • इसके बाद यूपीएसी की तैयारी में जुट गए।

पुलिस महानिदेश के आग्रह पर चुना बिहार कैडर :

  • राजीव जैन का 1980 में चयन भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिए हुआ।
  • परिवार के मुताबिक तत्कालीन बिहाल पुलिस महानिदेश ने उसने बिहार कैडर लेने का आग्रह किया था।
  • दरअसर, प्रशिक्षण के बाद आइपीएस को अपनी पसंद के कैडर की सूची देनी होती है।
  • लेकिन राजीव ने जो सूची दी उसमें बिहार कैडर नहीं था।
  • लेकिन उनकी पासिंग आउट परेड में बिहार के पुलिस महानिदेशक आए हुए थे।
  • जिन्होंने राजीव की कर्मठता देखी।
  • इसके बाद उनकी सिफारिश बिहार कैडर के लिए करके ले गए।
  • बिहार और झारखंड में उन्होंने काम से अलग पहचान बनाई।
  • फिर जल्द ही उनकी प्रतिनियुक्ति आइबी में हो गई।
  • आई में रहते हुए वह दिल्ली, जम्मू, बेंगलुरु तथा अहमदाबाद में सहायक निदेशक रहे।
  • इसके बाद अब उनको आइबी के नए प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।

प्रशिक्षण के दौरान रचा इतिहास :

  • नए आईबी चीफ राजीव जैन आइपीएस अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान इतिहास रच चुके हैं।
  • इंडोर तथा आउटडोर एक्टिविटी में वह स्थान पर प्रथम रहे थे।
  • इस दौरान उन्हें प्रधानमंत्री पिस्टल तथा प्रेसीडेंट स्वॉर्ड (तलवार) मिली थी।
  • यह दोनों अवार्ड एक साथ उनसे पहले किसी को नहीं मिला।

यह है उनका परिवार :

  • राजीव जैन के पिता राम नारायण का कंस्ट्रक्शन का पुश्तैनी बिजनेस है।
  • उनके बड़े भाई सुनील पिता के बिजनेस संभालते हैं।
  • वहीं छोटे भाई संजय जैन आइआइटी कानपुर के छात्र रहे हैं।
  • फिर आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए।
  • वहां एमटेक के बाद सेमी कंडक्टर पर शोध किया।
  • इस समय वह हिन्दुस्तान इंजीनियरिंग कॉलेज में ईसी विभागाध्यक्ष हैं।
  • वहीं उनकी बहन नीरा जैन का मुंबई में गारमेंट एक्सपोर्ट का काम है।
  • राजीव जैन की शादी 1984 में अनुराधा से हुई।
  • उनके दो बेटियां हैं औऱ दोनों ही डॉक्टर हैं।
  • एक बेटी एम्स में एमडी के पद पर है।
  • दूसरी बेटी जाकिर हुसेन में ईएनटी की डॉक्टर है ।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें