प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार 19 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे, जिस दौरान पीएम मोदी ने कानपुर में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम में शिरकत की। इसके साथ ही पीएम मोदी ने रेलवे ग्राउंड में स्किल इंडिया संस्था का शिलान्यास भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में मौजूद जनसभा को भी संबोधित किया।

कांग्रेस ने कभी हिसाब नही दिया:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कांग्रेस पर हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि, उनकी सरकार पाई-पाई का हिसाब देने वाली सरकार है।
  • कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि, कांग्रेस की सरकार ने कभी देश को हिसाब नहीं दिया।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, कांग्रेस के लोग नोटबंदी पर देश को गुमराह कर रहे हैं।

देश के किसानों को ताकत:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि, हम देश के किसानों को भी ताकत देना चाहते हैं।
  • उन्होंने आगे उज्ज्वला योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि, 35 लाख से भी ज्यादा घरों में हमने गैस सिलेंडर पहुंचाए हैं।
  • गन्ना समर्थन मूल्य पर पीएम ने कहा कि, गन्ना किसानों को बकाया राशि का भुगतान किया।

सिर्फ 70 गांवो में बिजली पहुंचानी बाकी है:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि, 1600 गांवो में से सिर्फ 70 गांवो में ही बिजली पहुँचाना बाकी है।
  • साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि, देश ईमानदारी की लड़ाई जीतना चाहता है।
  • वहीँ पीएम मोदी ने ये भी कहा कि, नोटबंदी से अच्छे-अच्छों का खेल खत्म हुआ है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें