मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को ‘मैराथन लोकार्पण कार्यक्रम’ की अपनी पहली पारी समाप्त कर चुके हैं। अपनी दूसरी पारी की शुरुआत मुख्यमंत्री अखिलेश ने हॉकी स्टेडियम और तरणताल का लोकार्पण किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश कैसरबाग बस अड्डे के लोकार्पण के लिए कैसरबाग पहुंचे।

बस अड्डे का किया लोकार्पण:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को मैराथन लोकार्पण कार्यक्रम की मुहिम के तहत कैसरबाग बस अड्डे पहुंचे।
  • जहाँ उन्होंने कैसरबाग बस अड्डे का लोकार्पण किया।
  • गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री अखिलेश ने मंगलवार को राजधानी समेत पूरे प्रदेश को करीब 6000 योजनाओं की सौगात दी।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश ने लोकार्पण कार्यक्रम में लोहिया और साधारण बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया।

[ultimate_gallery id=”38387″]

पहले चरण में योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास:

  • लोहिया में स्वास्थ्य सेवाओं का लोकार्पण।
  • किसान बाज़ार मंडी में 5197 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास।
  • महिलाओं और बच्चों के लिए सभी सुविधा से युक्त रेफरल हॉस्पिटल का लोकार्पण।
  • सी.जी. सिटी में कैंसर इंस्टिट्यूट का लोकार्पण।
  • आई.टी. सिटी का लोकार्पण।
  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण।
  • शान-ए-अवध का लोकार्पण।
  • SGPGI में नवीन OPD बिल्डिंग के साथ लेक्चर हॉल और लाइब्रेरी का लोकार्पण।
  • विधान भवन में सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता।
  • गौरतलब है कि, 21 दिसम्बर से विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला है।

ये भी पढ़ें: देखें तस्वीरें: CM अखिलेश ने किया तरणताल और हॉकी स्टेडियम का लोकार्पण!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें