बसपा पार्टी में अंतर्कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी नेता अनदेखी के चलते यूपी चुनाव 2017 में अपनी दावेदारी पक्की करने के लिए दूसरी पार्टी की तरह रूख कर रहे हैं। बसपा का ताजा झटका उसके दो पुराने नेताओं भरत पटेल और हरभजन सिंह दुआ ने दिया है। दोनों नेताओं ने एक साथ कांग्रेस पार्टी ज्वाइंन कर ली है। साथ ही बसपा पार्टी की जमकर आलोचनाएं की।

जल्द डूब जाएंगी बसपा :

  • शाहजहांपुर बसपा मंडल कोऑर्डिनेटर भरत पटेल और कटरा विधान सभा अध्यक्ष हरभजन सिंह दुआ ने पार्टी छोड़ दी है।
  • इन दोनों नेताओं ने आज कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है।
  • दोनों नेताओं ने एक कॉंफ्रेंस के दौरान बीएसपी पार्टी पर जमकर हमलें किये।
  • उन्होंने कहा कि पार्टी में अच्छे नेताओ की कोई वैल्यू नहीं है।
  • बसपा में सिर्फ बङे नेताओं की चलती है। वह मायावती को मिस गाईड करते हैं।
  • इसी के चलते पार्टी डूबने की कगार पर पहुच गई है।
  • भरत पटेल पिछले 12 साल से बसपा में पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे थे।
  • उनका इस बार कटरा विधान सभा से टिकट तय माना जा रहा था।
  • शाहजहांपुर में सभा कुछ दिन पहले नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कटरा विधान सभा से राजीव कश्यप का टिकट देने का ऐलान कर दिया।
  • भरत पटेल ने कहा कि बरेली मंडल की बात करे तो यहां पच्चीस सीटे है।
  • लेकिन इस मंडल में बीएसपी पार्टी की हालत बहुत खराब है।
  • जिस देख लगता है कि बसपा यहां से एक भी सीट नहीं निकल सकती।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें