कल भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए पाक पीएम नवाज़ शरीफ को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। जिसके बाद पाक पीएम नवाज़ शरीफ ने भी अपनी नेक नीयत दिखाते हुए 220 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है। बता दें कि पाकिस्तान ने इन मछुवारों को कथित तौर पर समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में पकड़ा गया था। गौर करने की बात तो ये है कि ये रिहाई तब की गई है जब भारत-पाक के बीच सीमा पर बहुत ही ज्यादा तनाव बना हुआ है।

 220 मछुवारों को वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा

  • पीएम मोदी ने कल पाक पीएम नवाज़ शरीफ को उनके जन्मदिन पर शुभकामना दी थी।
  • जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए पाक पीएम ने भी अपनी नेक नीयत का सुबूत 220 मछुआरों को रिहा करके दिया है।
  • बता दें कि ये मछुवारे पाकिस्तान की मालिर जेल में कैद थे।
  • मालिर जेल अधीक्षक हसन सेहतो ने कहा कि मछुआरों को ‘सद्भावना’ के तहत रिहा किया गया।
  • सेहतो के अनुसार इन मछुआरों को कथित तौर पर अवैध रूप से पाकिस्तानी जलसीमा में घुसने के लिए गिरफ्तार किया गया था।
  • उन्होंने बताया की ” हमने 220 मछुआरों को रिहा किया है।”
  • सेहतो ने बताया की मछुआरों को वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा।
  • बता दें कि भारत और पाकिस्तान अक्सर एक दूसरे के मछुआरों को जलसीमा का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार करते हैं।
  • इन मछुआरे को रिहा होने से पहले जेलों में महीनों और कभी कभी तो सालों  तक बिताना पड़ जाता हैं।
  • गौरतलब हो कि भारत-पाक सीमा पर चल रहे तनाव के बीच ये रिहाई की गई है।

ये भी पढ़ें :आज मिसाइल ‘अग्नि-5’ का ओडिशा तट से परीक्षण!

 

 

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें