प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार 27 दिसम्बर को उत्तराखंड के देहरादून में परिवर्तन यात्रा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने यह संबोधन भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के तहत किया। इसके साथ ही अपने दौरे के तहत पीएम मोदी ने उत्तराखंड को चार धाम हाईवे की सौगात भी दी।

बड़ी संख्या में लोग पहुंचे:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, लोग बड़ी संख्या में यहाँ मौजूद हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, रैली में महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी देखकर प्रसन्नता हो रही है।

चार धाम हाईवे उत्तराखंड त्रासदी को समर्पित:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे चार धाम हाईवे योजना पर बात की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, चार धाम हाईवे का शिलान्यास उन लोगों को श्रद्धांजलि है,
  • “जिन्होंने उत्तराखंड त्रासदी के दौरान अपनी जान गंवाई थी”।
  • उन्होंने आगे कहा, मैं साफ़ देख सकता हूँ कि, उत्तराखंड अब विकास के लिए और अधिक इन्तजार नहीं कर पायेगा।

सरकारें आवश्यक सुविधायें नहीं दे पायीं:

  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, मेरे देश में ऐसी सरकारें आयीं कि, 125 करोड़ के इस देश में आवश्यक सुविधाएँ नहीं दे पाए।
  • उन्होंने आगे चेतावनी के तौर पर कहा कि, ये राजनेता समझ लें, वो ज़माना चला गया, जनता है सब कुछ जानती है।

ये भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी का कार्य बेसलेस और फसलेस होता है – ममता बनर्जी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें