उत्तर प्रदेश समेत पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में हैं, जिसके चलते आने वाले दिनों में ठण्ड के बढ़ने के आसार बताये जा रहे हैं। वहीँ सूबे की राजधानी लखनऊ में बुधवार 28 दिसम्बर को सबसे सर्द दिन रिकॉर्ड किया गया।

लखनऊ का तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस:

  • दिसम्बर के खत्म होते-होते पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में आ चुका है।
  • वहीँ उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर का प्रभाव अपने चरम पर है।
  • इसी के साथ बुधवार 28 दिसम्बर को राजधानी लखनऊ में सबसे सर्द दिन रिकॉर्ड किया गया है।
  • बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • यह न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम है।
  • यह जानकारी मौसम विभाग के डायरेक्टर जेपी गुप्ता ने दी।

जारी रहेगा कोहरे का कहर:

  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को सबसे सर्द दिन रहा।
  • बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • इसके साथ ही मौसम विभाग के डायरेक्टर जेपी गुप्ता ने आगे जानकारी दी।
  • जिसमें उन्होंने बताया कि, अभी करीब एक सफ्ताह तक कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।
  • साथ ही जेपी गुप्ता ने बताया कि, आने वाले दिनों में ठण्ड के बढ़ने के और भी आसार हैं।
  • गौरतलब है कि, आने वाले दिनों में कोहरे की समस्या के बढ़ने के भी आसार हैं।

ये भी पढ़ें: यूपी चुनावी ‘दंगल’: उत्तर प्रदेश में एंटरटेनमेंट ‘टैक्स फ्री’ है!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें