आज सुबह तड़के ही उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस के 15 डिब्बे पटरी से उतर गये हैं। इस भीषण हादसे में अब तक कुल 200 से भी ज्यादा लोगों के घायल होने की खबरआ रही है। इस भीषण हादसे के बाद तुरंत जिला प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों की लगातार मदद कर रही है। इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।

50-50 हजार रूपये देंगे सभी घायलों को :

  • आज सुबह तडके हुए इस भीषण हादसे में काफी लोग घायल हो गए है।
  • हालाँकि इसमें किसी के मरने की अब तक कोई खबर नहीं आयी है।
  • यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने सभी घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
  • साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से घटना में घायल हुए सभी लोगों को 50 हजार रूपयों की आर्थिक मदद की घोषणा की है।
  • साथ ही मामूली रूप से घायलों को सरकार द्वारा 25 हजार की मदद देने की घोषणा की गए है।
  • इसके पहले ही रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने घटना का पता चलते ही अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए है।
  •  NDRF और बचाव दल की टीमें लगातार लोगो को बचाने के लिए मौके पर मौजूद है।
  • इस घटना की जानकारी घायलों के परिजनों तक देने के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें