उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को अपने बुंदेलखंड दौरे के चलते महोबा पहुंचे थे। मुख्यमंत्री अखिलेश ने महोबा के कनकुआ गांव में सोलर प्लांट का उद्घाटन किया। इसके साथ ही सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

भाजपा पर हमला:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में आगे भाजपा को आड़े हाथ लिया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, महोबा में भाजपा ने कोई विकास काम नहीं किया।
  • इसी में आगे सीएम ने जोड़ा कि, लव जिहाद भाजपा के आने के बाद हुआ, इसके पहले कोई नहीं जानता था।

कैशलेस इंडिया भ्रम:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, कैशलेस मशीन और कैशलेस इंडिया की बात हो रही है।
  • इसी में सीएम ने आगे जोड़ा कि, ये सब भ्रम है।
  • केंद्र पर हमला करते हुए सीएम ने कहा कि, केंद्र सरकार ने कोई काम नहीं किया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, विकास का मॉडल भाजपा के पास हो तो समाजवादी सरकार को बताये।
  • इसी में आगे सीएम ने कहा कि, सपा सरकार ने विकास के हर मॉडल पर काम किया है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, भाजपा का विकास जमीन पर नहीं दिख रहा है।
  • अपने संबोधन में आगे सीएम अखिलेश ने केंद्र सरकार की कई योजनाओं पर हमला बोला।
  • जिनमें नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक और अच्छे दिन प्रमुखता से रहे।

वीडियो:

https://www.youtube.com/watch?v=C8_D5bmKPJ8&feature=youtu.be

ये भी पढ़ें: भाजपा के लोग बातों से बिजली बनाते हैं, समाजवादी कोयले और पानी से- सीएम अखिलेश

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें