उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को अपने बुंदेलखंड दौरे के चलते महोबा पहुंचे थे। मुख्यमंत्री अखिलेश ने महोबा के कनकुआ गांव में सोलर प्लांट का उद्घाटन किया। इसके साथ ही सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

घर-घर पहुंचाई जा रही है एम्बुलेंस:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में आगे समाजवादी सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं को गिनाया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, समाजवादी सरकार एम्बुलेंस सेवा को घर-घर पहुँचाया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, पुलिस अपराधियों पर नकेल कस रही है।
  • सीएम ने इसी में आगे जोड़ा कि, समाजवादी सरकार जनता के लिए अनेक योजना लेकर आई है।
  • वहीँ भाजपा को निशाने पर लेते हुए सीएम ने कहा कि, भाजपा ने कोई काम नहीं किया है, इनके पास मुद्दे नहीं हैं।

गांव के लोग बिजली चाहते हैं:

  • सीएम अखिलेश ने आगे भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि, भाजपा ने 3 सालों तक कोई विकास कार्य किया हो तो बताएं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादी सरकार ने बुंदेलखंड के लिए इतने काम किये हैं।
  • जिसके बाद सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम में बिजली उत्पादन, लैपटॉप वितरण कई कार्यों का जिक्र किया।
  • साथ ही सीएम ने कहा कि, सपा हर वर्ग के लिए काम कर रही है।
  • मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, गांव के लोग और किसान बिजली चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: यूपी चुनावी ‘दंगल’: उत्तर प्रदेश में एंटरटेनमेंट ‘टैक्स फ्री’ है!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें