उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण पर दो फाड़ हो चुकी है, जिसके बाद ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नई पार्टी बना सकते हैं, ज्ञात हो कि, सीएम अखिलेश अपनी स्वयं की भी एक लिस्ट जारी कर चुके हैं। इसी बीच सपा नेता आजम खान ने पार्टी के सियासी संकट पर बेतुका बयान दिया है।

इतिहास में बुरे लफ़्ज़ों में लिखा जायेगा:

  • समाजवादी पार्टी के विवादित नेता आजम खान ने टिकट वितरण पर दो फाड़ हुई के सम्बन्ध में बेतुका बयान दिया है।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, आज जो पार्टी में हो रहा है इतिहास में वो बुरे लफ़्ज़ों में लिखा जायेगा।
  • उन्होंने टिकट वितरण पर सपा प्रमुख और मुख्यमंत्री अखिलेश के बीच पड़ी दरार पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

औलाद और बाप के नाम से होगी नफरत:

  • सपा नेता आजम खान ने सपा प्रमुख और मुख्यमंत्री अखिलेश के बीच विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
  • जिसमें सपा नेता ने कहा कि, लोग औलाद और औलाद बाप के नाम से नफरत करेंगे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, रिश्तों के बिगाड़ ने प्रदेश का मुकद्दर ही बिगाड़ दिया है।

पार्टी बनी नुक्ताचीनी का विषय:

  • सपा नेता आजम ने आगे कहा कि, 5 साल की कामयाबी के बाद पार्टी नुक्ताचीनी का विषय बन गयी है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा जश्न मना रही है और समाजवादी लोग मायूस हैं।
  • आजम ने आगे कहा कि, सबसे बड़े राज्य में राजनीति करने वाले हल्के साबित हो गए हैं।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, पार्टी से निकाले जाने पर भी हमने कश्ती नहीं बदली।

ये भी पढ़ें: 5केडी में चिकित्सा विभाग की कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे CM अखिलेश!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें