उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी से 6 सालों के लिए निष्काषित कर दिया है।

उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया:

  • सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव को पार्टी से 6 सालों के लिए निष्काषित कर दिया है।
  • जिसके बाद राजधानी लखनऊ समेत समूचे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
  • गौरतलब है कि, सपा प्रमुख ने प्रेस कांफ्रेंस कर के यह फैसला सुनाया था।
  • साथ ही सपा प्रमुख ने रामगोपाल यादव को भी पार्टी से निष्काषित कर दिया था।

डीजीपी, एसएसपी मुख्यमंत्री आवास के बाहर मौजूद:

  • उत्तर प्रदेश में मौजूदा सियासी संकट के बीच हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।
  • साथ ही मुख्यमंत्री आवास 5 केडी पर अखिलेश के समर्थकों द्वारा हंगामा किया जा रहा है।
  • वहीँ हाई अलर्ट को देखते हुए मौके पर डीजीपी जावीद अहमद और लखनऊ की एसएसपी मंजिल सैनी मौजूद हैं।

अखिलेश समर्थकों ने फूंकी शिवपाल सिंह की तस्वीरें:

  • सपा प्रमुख द्वारा मुख्यमंत्री अखिलेश को सपा से 6 सालों के लिए निष्काषित कर दिया है।
  • निषकासन के बाद से ही अखिलेश समर्थक भारी संख्या में मुख्यमंत्री आवास पर मौजूद होने लगे थे।
  • साथ ही अखिलेश समर्थकों ने प्रदर्शन में शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ नारेबाजी की और उनकी तस्वीरों को जलाया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें