उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुख्यमंत्री आवास 5 केडी पहुँच चुके हैं।

समर्थकों से मिलेंगे, करेंगे बैठक:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने आवास 4 वीडी से निकलकर 5 केडी पहुँच चुके हैं।
  • जहाँ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने विधायकों के साथ बैठक करेंगे।
  • इसके साथ ही मुख्यमंत्री अखिलेश 12 बजे अपने समर्थकों के साथ बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री अखिलेश ने भिजवाया था सन्देश:

  • सीएम अखिलेश यादव मुख्यमंत्री आवास 5 केडी पहुँच चुके हैं।
  • जहाँ सीएम अखिलेश यादव दोपहर 12 बजे अपने समर्थकों से मुलाकात करेंगे।
  • यह सन्देश मुख्यमंत्री अखिलेश ने अपने समर्थकों के नाम शुक्रवार को भिजवाया था।

विधायकों संग बैठक:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने समर्थक विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं।
  • जिसके बाद आगे की रणनीति पर फैसला लिया जायेगा।
  • मुख्यमंत्री आवास 5 केडी के बाहर अखिलेश समर्थक भारी संख्या में मौजूद हैं।
  • इसके साथ ही जमकर नारेबाजी की जा रही है।
  • बैठक में अहमद हसन, अरविन्द सिंह गोप, मंत्री ब्रम्ह्शंकर त्रिपाठी आदि मौजूद हैं।

सपा प्रमुख ने 6 साल के लिए किया है निष्कासित:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सपा प्रमुख ने शुक्रवार को पार्टी से 6 साल के निष्कासित कर दिया था।
  • इसके साथ ही सपा प्रमुख ने रामगोपाल यादव को एक बार फिर पार्टी से निकाल दिया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें