उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी और परिवार 24 घंटे के ड्रामे के बाद फिर से एक होते नजर आ रहे हैं।

सपा प्रमुख ने रद्द किया निष्कासन:

  • उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में सियासी संकट के बीच सपा प्रमुख ने सीएम अखिलेश के साथ बैठक की थी।
  • बैठक के बाद सपा प्रमुख ने नरम रुख अपनाते हुए सीएम अखिलेश का निष्कासन वापस ले लिया है।
  • सपा प्रमुख के फैसले के बाद तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री अखिलेश का निष्कासन रद्द कर दिया गया है।

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट कर दी थी जानकारी:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का समाजवादी पार्टी से निष्कासन रद्द कर दिया गया है।
  • इसके साथ ही प्रो० रामगोपाल यादव को भी पार्टी में वापस शामिल कर लिया गया है।
  • निष्कासन रद्द होने की जानकारी सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट के माध्यम से दी।
  • साथ ही सपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में लिखा कि, सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर आयेंगे।
  • साथ ही उन्होंने लिखा कि, समाजवादी पार्टी 2017 में बहुमत की सरकार बनाएगी।

बनेगी दूसरी लिस्ट:

  • सपा प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया को बताया कि, प्रत्याशियों की लिस्ट दोबारा बनायी जाएगी।
  • साथ ही इस लिस्ट में सीएम अखिलेश की भी भागीदारी होगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें