उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में मचा घमासान अभी तक शांत नहीं हुआ है, सीएम अखिलेश के अधिवेशन के बाद सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया है।

5 जनवरी को होगा सपा प्रमुख का राष्ट्रीय अधिवेशन:

  • समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया है।
  • ज्ञात हो कि, सीएम अखिलेश ने रविवार 1 जनवरी को अधिवेशन बुलाया था।
  • सपा प्रमुख ने यह राष्ट्रीय अधिवेशन 5 जनवरी को बुलाया है।
  • राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन जनेश्वर मिश्र पार्क में किया जायेगा।

मुख्यमंत्री अखिलेश ने छीना सपा प्रमुख से ताज:

  • रविवार को सीएम अखिलेश ने जनेश्वर मिश्र पार्क में अधिवेशन बुलाया था।
  • जहाँ मुख्यमंत्री अखिलेश ने अपने पिता और पार्टी प्रमुख का राष्ट्रीय अध्यक्ष का ताज छीन लिया।
  • जिसके बाद सपा प्रमुख ने इस फैसले को फर्जी बता दिया।
  • साथ ही सपा प्रमुख ने 5 जनवरी को राष्ट्रीय अधिवेशन के आयोजन का ऐलान कर दिया।

रामगोपाल अभी तक पार्टी से बर्खास्त:

  • सपा प्रमुख ने साथ ये भी कहा कि, सीएम अखिलेश और रामगोपाल अभी तक पार्टी से बाहर हैं।
  • ज्ञात हो कि, सीएम अखिलेश और रामगोपाल को 6 साल के लिए निष्कासित किया गया था।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, निष्कासन हटने की बात मौखिक थी, पार्टी की ओर से पत्र जारी नहीं किया गया था।

ये भी पढ़ें: 5 केडी पर 200 विधायकों के साथ CM अखिलेश मौजूद, सुरक्षा बढ़ाई गयी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें