प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार 2 जनवरी को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दौरे पर थे, जहाँ पीएम मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की ‘परिवर्तन महारैली’ के कार्यक्रम में शिरकत की। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।

मैंने अनुभव किया कि, सरकार कैसे चलती है:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, मैंने अनुभव किया है कि, सरकार कैसे चलती है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मेरे अपने वाराणसी क्षेत्र में जाति-धर्म के आधार पर काम होता रहा था।

हर साल यूपी को एक करोड़ लाख रुपये:

  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, जब से हमारी सरकार बनी है, हर साल उत्तर प्रदेश को 1 लाख करोड़ रुपये दिए हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपी की सरकार ने इन पैसे की कीमत नहीं समझी, विकास नहीं किया।
  • गन्ना किसानों की बात पीएम मोदी ने कहा कि, गन्ना किसानों का पैसा बकाया था, हमने योजना बनायीं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपी सरकार कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है।

जनता के साथ राजनीति न हो:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, दो दलों की राजनीती समझी जा सकती है।
  • इसी में जोड़ते हुए पीएम ने कहा कि, लेकिन देश की जनता के साथ राजनीति नहीं होनी चाहिए।
  • साथ ही पीएम ने कहा कि, विकास के आड़े राजनीती आती है तो जनता पिछड़ती चली जाती है।

ये भी पढ़ें: स्थिति बदलने के लिए परिवर्तन आवश्यक है- पीएम मोदी

ये भी पढ़ें: इसे हार-जीत का चुनाव नहीं जिम्मेदारी का चुनाव बनाना है- पीएम मोदी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें