समाजवादी पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष पद और पार्टी से निष्कासित किये गए किरनमय नंदा ने नेताजी के करीबियों पर पलटवार किया है। उन्होंने सपा प्रमुख मुलायम सिंह की तरफ से जारी किये गए पत्रों पर उनके हस्ताक्षर को फर्जी बताया है।

मरते दम तक सपा में रहूंगा  :

  • किरनमय नंदा ने कहा, नेताजी के नाम पर जारी हुई चिट्ठियों पर उनके हस्ताक्षर फर्जी है।
  • उन्होंने कहा कि मैं उनके हस्ताक्षर को अच्छी तरह से पहचानता हूं।
  • ऐसे में उनके निष्कासन और सम्मेलन को असंवैधानिक बताने वाले लेटर अवैध है।
  • उन्होंने कहा, मैं सपा में हूं,
  • मरते दम तक सपा में ही रहूंगा।
  • उन्होंने कहा, मुलायम सिंह हमारे नेता और हमेशा रहेंगे।

अमर सिंह पर हमला :

  • किरनमय नंदा ने अमर सिंह पर नाम लिए बिना निशाना साधा।
  • उन्होंने कहा, लंदन से आया आदमी नेताजी का दिल तोड़ रहा है।
  • उन्होंने आरोप लगाया कि वह व्यक्ति सपा में अपने बिजनेस के लिए लगा हुआ है।

नंदा पर क्यों हुई कार्रवाई :

  • 1 जनवरी को सपा महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव ने आपातकालीन राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया था।
  • इस अधिवेशन को सपा प्रमुख ने असंवैधानिक घोषित किया था।
  • साथ ही इसमें शामिल होने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी थी।
  • किरनमय नंदा ने इसके विपरित अधिवेशन की अध्यक्षता की थी।
  • इसी के बाद मुलायम सिंह ने नंदा को पार्टी ने निष्कासित कर दिया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें