समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी का नाम डूबाने में लगे हुए। सपा कार्याकर्ताओं ने एक गधे वाले के साथ ऐसी हरकत कर दी जिससे वह उनके खिलाफ केस दर्ज कराने पहुंच गया है। थाने में पहुंचा गधे वाला सपाईयों की इस हरकत से बेहद आहत है। अब वह न्याय की गुहार लगा रहा है।

सपाईयों की दबंगई :

  • सपा के कार्यकर्ताओं ने यह हरकत आगरा के हरिपर्वत थाना क्षेत्र में की।
  • यहां सपा कार्यकर्ता पार्टी में चल रहे घमासान को लेकर अखिलेश यादव के खेमे में नजर आ रहे हैं।
  • पार्टी के अधिवेशन के दौरान सर्वसम्मति से अमर सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया।
  • जिसके बाद यहां स्थानीय सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अमर सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करना तय किया।
  • इसके लिए सपाइयों ने एक गधे वाले से दो गधों को 500 रुपये किराये पर मंगवाया।
  • इन पर अमर सिंह के रूप में एक व्यक्ति को बैठाकर अमर सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया जाना था।
  • लेकिन आखिरी में गधे वाले को पैसे नहीं दिए।

https://www.youtube.com/watch?v=0nvrIORDKsQ&feature=youtu.be

थाने में भी नहीं मिला न्याय :

  • शिव कुमार (गधे वाला) इसके बाद न्याय की गुहार लगाते हुए हरीपर्वत थाने पहुंचा।
  • उसने गधों को थाने के मुख्य गेट पर बांध दिया।
  • शिव कुमार ने थाना प्रभारी इंस्पेकटर राजा सिंह को पूरा वाक्या सुनाया।
  • लेकिन उसकी बात सुनकर थाना प्रभारी गरीब शिव कुमार पर हसने लगें।
  • इस बीच मामले की जानकारी सपा के जिला प्रवक्ता मदन मोहन शर्मा को हुई।
  • उन्होंने थाने पहुंच गरीब शिव कुमार को महज 30 रूपये देकर थाने से निकल जाने को कहा।
  • इस पर प्रभावशाली लोगों ने हारकर वह चुपचाप बाहर निकल आया।
  • लेकिन उसने कहा कि वह अपने साथ हुए धोखे के लिए सपाईयों के खिलाफ केस दर्ज करना चाहता है।
  • वहीं ऐसे में पुलिस प्रशासन भी उसकी मदद करने को तैयार नहीं है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें