उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार 3 जनवरी को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था, जिसके तहत बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस संबोधित किया।

कांग्रेस सरकार पर हमला:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगे कहा कि, भाजपा की सरकार कांग्रेस की तर्ज पर देश को बर्बाद कर रही है।
  • मायावती ने प्रेस वार्ता में आगे कांग्रेस सरकार पर हमला किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने देश को कई वर्षों तक देश को गुमराह किया, जो अब भाजपा कर रही है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा ने अपनी विफलताओं को छिपाने का काम कर रही है।
  • मायावती ने आगे कहा कि, पीएम मोदी ने अपने करीबियों को फायदा पहुँचाया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा ने विरोधी पार्टियों पर गलत आरोप लगाये हैं।
  • पीएम की लखनऊ रैली का जिक्र करते हुए कहा कि, भाजपा के लिए ये चुनाव जिम्मेदारी वाला है।
  • इसी में मायावती ने आगे कहा कि, भाजपा कैसी जिम्मेदारी निभा रही है ये देश को नहीं बताया।

नोटबंदी का विरोध व्यक्तिगत नहीं:

  • मायावती ने आगे कहा कि, नोटबंदी का विरोध गलती नीति के कारण हैं, व्यक्तिगत विरोध नहीं है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, पीएम मोदी जानबूझकर अपने दोस्तों का पैसा बचाने में लगे हैं।
  • साथ ही मायावती ने कहा कि, पीएम मोदी ने बसपा पर पैसे छिपाने का गलत आरोप लगाया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें