उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के निष्काषित नेता रामगोपाल यादव ने समाजवादी पार्टी में सुलह की खबरों को सिरे से नकार दिया है। गौरतलब है कि, सपा प्रमुख और सीएम अखिलेश यादव के बीच बैठक चल रही थी।

सपा में अब कोई समझौता नहीं:

  • समाजवादी पार्टी के निष्काषित नेता रामगोपाल यादव ने पार्टी में सुलह की खबरों को सिरे से नकार दिया है।
  • उन्होंने कहा कि, सपा में कोई समझौता नहीं है।
  • इसी में जोड़ते हुए रामगोपाल ने कहा कि, दोनों पक्षों ने EC के सामने अपनी-अपनी बात रख दी है।

अखिलेश यादव हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष:

  • रामगोपाल यादव ने आगे कहा कि, अखिलेश यादव हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए रामगोपाल ने कहा कि, हम अखिलेश यादव के नेतृत्व में आगामी चुनाव लड़ेंगे।
  • चुनाव चिन्ह पर रामगोपाल ने कहा कि, इस पर फैसला चुनाव आयोग लेगा।

सीएम अखिलेश और सपा प्रमुख की मैराथन बैठक:

  • सपा के निष्काषित नेता रामगोपाल यादव ने पार्टी में सुलह की कोशिशों पर विराम लगा दिया है।
  • गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री अखिलेश और सपा प्रमुख के बीच 3 घंटे की मैराथन बैठक चली थी।
  • जिसके बाद भी किसी प्रकार का कोई फैसला नही लिया जा सका है।
  • वहीँ रामगोपाल यादव अपने बयानों से पार्टी में पड़ी खंदक को खाई बनाने का काम कर रहे है।

ये भी पढ़ें: वीडियो: अमित जानी ने रामगोपाल को बताया आस्तीन का सांप!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें