देश के पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव आयोग ने आज प्रदेश में आचार संहिता लागू कर दी  है। आचार संहिता लागू होने के बाद मेरठ कलेक्ट्रेट के बचत भवन सभागार में आज डीएम बी चंद्रकला ने सभी अधिकारियो के साथ प्रेस वार्ता की। इस प्रेस वार्ता में डीएम ने कहा आदर्श आचार संहिता को लागु कर उसका सख्ती से पालन कराया जायेगा,मीडिया से भी सख्ती से पालन कराया जायेगा।

मीडिया को जिस माध्यम से प्रचार करेगा उसकी जानकारी ‘MCMC’ को देनी होगी

  • प्रदेश में आदर्श अचार संहिता लागू होने के बाद  मेरठ कलेक्ट्रेट के बचत भवन सभागार में आज डीएम बी चंद्रकला ने सभी अधिकारियो के साथ प्रेस वार्ता की।
  • उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता को लागु कर उसका सख्ती से पालन कराया जायेगा,मीडिया से भी सख्ती से पालन कराया जायेगा।
  • बैठक में मीडिया मोनिटरिंग कमेटी ‘MCMC’ की अध्यक्ष व मेरठ डीएम बी चन्द्रकला ने कहा कि मीडिया ऑडियो या वीडियो जिस भी माध्यम से भी प्रचार करेगा उसकी सारी जानकारी MCMC को देनी होगी।
  • उन्होंने ये भी कहा कि सारी जानकारी के साथ ही विज्ञापनों को जिस भी माध्यम से चलाये जाए उसकी पूरी जानकारी देनी होगी।
  • मेरठ डीएम ने आगे कहा कि हर पोस्टर बेनर पर प्रकाशक और मुद्रक के हस्ताक्षर होंगे।
  • उन्होंने कहा कि हर विज्ञापन और sms पर भी ने नियम लागू किया जायेगा।
  • मेरठ डीएम ने चेतावनी देते हुए कहा जो इसके विरुद्ध प्रचार करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

इन नियमों का करना होगा पालन

  • किसी भी प्रचार सामग्री का सर्टिफिकेट लेना पड़ेगा।
  • पेड न्यूज़  के लिए प्रिंट मिडिया व् इलेक्ट्रॉनिक मिडिया को भी सर्टिफिकेट लेना पड़ेगा।
  • किसी भी प्रत्याशी की घटा बढ़ा कर खबर नहीं दे सकते।
  • डीएम ने बताया की आदर्श आचार संहिता को प्रभावी रूप से लागू किया जायेगा।
  • हर इवेंट व् सभा की वीडियोग्राफी कमिटी के द्वारा कराई जायेगी।
  • मेरठ डीएम ने कहा कि सुविधा के नाम से ऐप बनाया गया है
  • उन्होंने कहा हर व्यक्ति इसे डाऊनलोड करे जिसके लिए ऑनलाइन परमिशन की भूमिका बनाई गई है।
  • हर लाइव प्रोग्राम की फुटेज टाइम से प्रोवाइड कराइ जाये कमिटी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी से पर्मिशन ली जाए।
  • सही जानकारी प्रोवाइड की जाए,सभी खबरों को मोनिटर किया जायेगा।
  • आजसे आदर्श आचार संहिता लागू होगई हे सभी राजनितिक दलो से अनुरोध किया की जहा भी बेनर होर्डिंग या दीवार पे टिंग व् अन्य प्रचार की चीज़े हटाने के आदेश दिया हवाई सर्वेक्षण द्वारा मोनिटरिंग की जायेगी।
  • आज शाम तक नही हटाते हे तो कार्यवाही की जायेगी चुनावी खर्चे में जोड़ा जायेगा।

https://www.youtube.com/watch?v=s9DtQkqN9es&feature=youtu.be

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें