उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को उनके जन्मदिन पर यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने शुभकामनायें दी है।

राज्यपाल ने पूर्व  मुख्यमंत्री को दी बधाई :

  • पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में राजस्थान के 20वें राज्यपाल कल्याण सिंह का आज जन्मदिन है।
  • राज्यपाल राम नाईक ने इन्हें बधाई दी।
  • साथ ही कहा कि कल्याण सिंह हमारे मार्गदर्शक भी है।
  • इससे पहले बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी पार्टी के वरिष्ठ नेता को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बारे में :

  • उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 को यूपी के अलीगढ़ में हुआ था।
  • कल्याण सिंह बचपन में ही राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ गए थे।
  • इन्होंने विपरित परिस्थितियों में अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त की।
  • इसके बाद उन्होंने अध्यापक की नौकरी भी की।
  • फिर भी वह आरएसएस से जुड़े रहें।
  • उन्होंने 1967 में अतरौली से अपना पहला विधानसभा चुनाव भारी मतों से जीता था।
  • इसके बाद वह 1967 से लगातार 1980 तक उत्तरप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे।
  • इस बीच आपालकाल के समय कल्याण सिंह 1975-76 में 21 महीने जेल में बंद रहे।
  • उन्हें इस दौरान अलीगढ़ और बनारस की जेल में रखा गया।
  • आपालकाल खत्म होने के बाद उन्हें 1977 में उत्तरप्रदेश का स्वास्थ मंत्री बनाया गया।
  • आरएसएस और बीजेपी की अगुवाई में उत्तरप्रदेश में राम मंदिर आंदोलन चलाया गया था।
  • जिसमें कल्याण सिंह की भूमिका अहम थी।
  • इसके के फलस्वरूप 1991 में बीजेपी की उत्तरप्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनी।
  • कल्याण सिंह को इस सरकार में उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया।
  • लेकिन उन्होंने बाबरी मस्जिद विध्वंस की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए 6 दिसंबर 1992 को सीएम के पद से त्यागत्र दे दिया।
  • वहीं 1997 से 1999 तक एक बार फिर से कल्याण सिंह ने उत्तरप्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री का पद संभाला।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कई बार सार्वजनिक मंचों पर कल्याण सिंह के कामों की तारीफ की है।
  • फिलहाल वह अभी राजस्थान के राज्यपाल है।
  • उन्होंने इस पद की कामान 26 अगस्त 2014 में संभाली थी।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें