उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में अब लगभग एक महीने का समय बचा हुआ है, ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा शुरू कर दी है। वहीँ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अभी तक मुख्यमंत्री उम्मीदवार के अलावा अपने पत्ते अभी तक नहीं खोले हैं।

10 दिन में जारी होगी सूची:

  • यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस को छोड़कर सभी राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है।
  • हालाँकि, कांग्रेस पहले ही मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा शीला दीक्षित के रूप में कर चुकी है।
  • वहीँ शुक्रवार को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने मीडिया से बातचीत की।
  • बातचीत में राज बब्बर ने जानकारी दी कि, 10 दिन में उम्मीदवारों की सूची पार्टी द्वारा जारी की जाएगी।

403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस:

  • यूपी कांग्रेस चीफ राज बब्बर ने आगे बताया कि, पार्टी आगामी चुनाव की तैयारियों में लगी हुई है।
  • राज बब्बर ने आगे बताया कि, कांग्रेस पार्टी 403 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

गठबंधन पर टालमटोल:

  • उत्तर प्रदेश कांग्रेस चीफ ने शुक्रवार को मीडिया से बात की।
  • जिसमें कई सवालों के जवाब के बाद राज बब्बर यूपी में गठबंधन के मामले में कुछ भी बोलने से बचते नजर आये।
  • गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि, इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें: चुनाव प्रचार के लिए स्कूली बच्चों से काम ले रही सपा !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें