उत्तर प्रदेश में खबरों की दुनिया के जाने-माने नाम और पूर्व ETV सीनियर एडिटर ब्रजेश मिश्रा अब ‘नए अवतार’ में लौट आये हैं। हाल ही में कुछ समय पहले जब ब्रजेश मिश्रा ने ETV का साथ छोड़ा था, तब से उनके प्रशंसक काफी निराश हुए थे।

[ultimate_gallery id=”43742″]

‘नए अवतार’ में वापस आये ब्रजेश मिश्रा:

  • पूर्व ETV सीनियर एडिटर ब्रजेश मिश्रा एक बार फिर से पत्रकारिता की दुनिया में तहलका मचाने के लिए नए अवतार में वापस आ गए हैं।
  • पत्रकार ब्रजेश मिश्रा के ETV छोड़ने के बाद से उनके प्रशंसक बेहद निराश हुए थे।
  • ETV छोड़ने के बाद से ही ऐसे कयास लगाये जा रहे थे कि, ब्रजेश मिश्रा किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।
  • उनके प्रशंसकों और लोगों का यह अनुमान सही साबित हुआ।
  • पत्रकार ब्रजेश मिश्रा अब अपने स्वयं के न्यूज़ टीवी चैनल के साथ वापस आ चुके हैं।

अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं ब्रजेश मिश्रा:

  • पत्रकार ब्रजेश मिश्रा के नाम को उत्तर प्रदेश में किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है।
  • लोग ब्रजेश मिश्रा को उनकी पत्रकारिता के अलग अंदाज के लिए जानते हैं।
  • सीधी, सरल और खरी बातें बोलने वाले ब्रजेश मिश्रा लोगों को टीवी का चैनल बदलने से पहले सोचने पर मजबूर कर देते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें