उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव रविवार 8 जनवरी को दिल्ली जायेंगे, सपा प्रमुख दिल्ली स्थित चुनाव आयोग भवन में मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलेंगे।
पेश करेंगे हलफनामा:
- समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव रविवार 8 जनवरी को दिल्ली जायेंगे।
- दिल्ली में सपा प्रमुख मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलेंगे।
- जिसके लिए पहले ही चुनाव आयोग ने समय दे दिया था।
- सूत्रों के अनुसार, सपा प्रमुख के साथ प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और अमर सिंह भी दिल्ली जा सकते हैं।
- गौरतलब है कि, सपा प्रमुख चुनाव आयोग में रविवार को हलफनामा पेश करेंगे।
- इस हलफनामे के जरिये सपा प्रमुख समाजवादी पार्टी पर अपना दावा पेश करेंगे।
- सपा प्रमुख कल दोपहर 12:45 बजे चुनाव आयोग जायेंगे.
https://twitter.com/Interceptors/status/817989134765604864
किसी भी समझौते से अब सपा प्रमुख का इंकार:
- अखिलेश द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटाये जाने के बाद सपा प्रमुख काफी आहत हुए थे।
- आजम खान ने सुलह की कोशिश की थी, लेकिन अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ने से इंकार कर दिया।
- जिसके बाद सपा प्रमुख ने भी पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के बिना किसी प्रकार के समझौते होने से इंकार कर दिया।
- जिसके बाद समाजवादी पार्टी के दोनों खेमें चुनाव आयोग के सामने अपना-अपना पक्ष रख चुके हैं।
ये भी पढ़े: एनडीआरएफ की टीम ने खोज निकाला मायाराम का शव!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार