हजरतगंज में पॉश इलाका माना जाने वाला डालीबाग क्षेत्र में बहुखंडी मंत्री तथा विधायक निवास है। इसी के सामने एक संस्था ने रैनबसेरा बनवाया है। अन्य मजदूरों ने बताया कि हर रोज इस रैन बसेरे में करीब 50 लोग सोते हैं। लेकिन हादसे के वक्त रैन बसेरे में करीब 70 लोग सो रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी टीकाराम के अनुसार मृतकों में बहराइच के मटिहा गांव निवासी पृथ्वीराज, अब्दुल कलाम, गोकरन, ननकऊ, की पहचान हो गई है जबकि एक अन्य की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

मजदूरों को रौंदती हुई चली गई कार के भी उड़े परखच्चे

  • आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि कार आई-20 की गति तेज होने की वजह से देर रात गन्ना संस्थान की ओर से आते वक्त वह रैन बसेरे में घुस गई।
  • कार एक छोर से दूसरे छोर तक दर्जनों लोगों को रौंदती चली गई।
  • कार लोहे की पाइप से टकराकर पलट गई और उसके परखच्चे उड़ गए।
  • बताया जा रहा है कि हादसे में मारे गए और घायल ज्यादातर लोग बहराइच के मटिहा गांव के हैं।
  • फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
  • गंभीर रूप से घायलों का ट्रामा सेंटर और सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह है पूरा घटनाक्रम

  • जानकारी के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के मलिहाबाद से पूर्व विधायक अशोक रावत का बेटा आयुष बीबीयू का छात्र है।
  • वह फैजाबाद रोड पर रोहताश एनक्लेव में रहता है।
  • एक बड़े बिजनेसमैन का बेटा निखिल अरोड़ा गोमतीनगर के विशालखंड का रहने वाला है।
  • पुलिस के अनुसार दोनों एक जन्मदिन पार्टी गए थे जहां दोनों ने जमकर शराब पी।
  • दोनों घर वापस लौट रहे थे कार पूर्व विधायक का बेटा चला रहा था।
  • आयुष ने शनिवार रात करीब 1:50 बजे तेज रफ्तार कार (यूपी 32 जीएच 7788) बहुखंडी विधायक निवास के पास रैन बसेरे में घुसा दी।
  • इसमें रईसजादों ने लखनऊ में रोज कमाकर खाने वाले करीब 20 लोगों को कुचल दिया।
  • इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
  • जबकि एक दर्जन गंभीर रूप से घायल हो गए।
  • चीख पुकार सुनकर दौड़े अन्य मजदूरों और आसपास की झोपड़ी में रहने वाले लोगों ने भाग रहे रईसजादों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों रईसजादों को गिरफ्तार कर सभी घायलों को ट्रॉमा में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान एक की और मौत हो गई।
  • जबकि एक दर्जन से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस मृतकों और घायलों का नाम पता करने में जुटी है।

[ultimate_gallery id=”44027″

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें